काशीपुर
भाजपा नेता अमित सिंह ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर जाकर सी एम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनको दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा भी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा नेता अमित सिंह ने सी एम धामी को काशीपुर आने का निमंत्रण भी दिया। जानकारी देते हुए भाजपा नेता अमित सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व बड़े भाई गुंजन सुखीजा जी के साथ प्रदेश के यशस्वी एवं युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस आत्मीय भेट के अवसर पर उन्होंने अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। प्रत्येक अवसर पर आपसे मुलाकात के पश्चात स्वयं में एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करता हूं और इसी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच जाने की प्रेरणा और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा प्राप्त होता है।
निश्चय ही माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश दिन-प्रतिदिन उत्तरोत्तर गति से आगे बढ़ते हुए, नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
