उत्तराखण्ड में इन दिनों प्रदेश भाजपा संगठन भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज़ी से आगे बड़ाने में लगा है। जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट खुद कमान संभालें हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्य की हर विधान सभा क्षेत्र में जाकर भाजपा संगठन के पदाधिकारीयों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं ताकि प्रदेश में भाजपा के ज्यादा से ज्यादा भाजपा के सदस्य बन सके। इसी को लेकर भाजपा संगठन की काशीपुर जिले की भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा वार्ड नंबर 8 में भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही हैं। जानकारी देते हुए भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। ऐसे में वह खुद घर घर जाकर भाजपा के सदस्य बना रही हैं।




संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
