काशीपुर जिले की भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने आज दोपहर काशीपुर के माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में दिवंगत महिला पत्रकार अनुश्री भारद्वाज को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। दरअसल बीते कुछ दिन पूर्व एक सड़क हादसे में अनुश्री भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिनका एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वहीं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि,दिवंगत अनुश्री भारद्वाज एक सुलझी हुई महिला पत्रकार व कवियत्री थी। उनका हम सब के बीच से अनायास ही ऐसे चले जाना एक अपूर्णनीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में नगर के गणमान्य व्यक्ति व राजनीतिक दलों के लोग भी मौजूद रहे।


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
