बीते 24 मई को लेंडिग के दौरान हुआ था क्रिस्टल हेलीकाप्टर हादसा,
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम से क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकाप्टर को लेकर आ रहे एमआई 17 से छंटककर हेलीकॉप्टर केदारनाथ की पहाड़ियों से होकर मन्दाकिनी नदी में समा गया। घटना का यह दृश्य देख लोगों की चिल्लाहट मच गई। बताया जा रहा है कि इस क्षतिग्रस्त हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे।
बता दें कि इस साल यात्रा के शुरुआत में 24 मई को केदारनाथ धाम में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण हेलीपैड से 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। ये हेलीकाप्टर तब से केदारनाथ धाम में क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था।
आज सुबह क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकाप्टर का एमआई 17 से रेस्क्यू किया जा रहा था। इस दौरान कुछ दूर पहुंचने पर सेना के हेलीकाप्टर एमआई 17 से छंटककर क्रिस्टल हेलीकाप्टर पहाड़ियों से होकर मन्दाकिनी नदी में समा गया। जिसने भी ये घटना देखी, वह जोर जोर से चिल्लाने लगा। बताया जा रहा है कि इस खराब हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे।


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
