पुलिस ने घरों के अंदर रसोई से गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग घरों से चोरी किए गए 7 गैस सिलेंडर तथा एक मोबाइल फोन वह एक रामपुरिया चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की कुंडेश्वरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुलजारपुर में लंबे समय से घरों के अंदर रसोई से गैस सिलेंडर चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी।
लत को पूरा करने के लिये वह रात्रि में अकेले जाकर चोरी करता है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोश कुमार सिंह,एसएसआई श्री सतीश कुमार शर्मा,उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी,उ0नि0 श्री संतोष देवरानी,हे0का0 किशोर कुमार,का0 मुकेश कुमार, का0 किशोर फर्त्याल,का0 जगदीश पपनें,का0 जगदीश प्रसाद, का0 सुरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
