देशभर के कई राज्यो में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी की गई है। उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लोग मानसून की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की तरफ से चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़े।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
