टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय एक होटल में रविवार को संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र रस्तोगी एडवोकेट एवं विपिन अग्रवाल एडवोकेट द्वारा निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा करने के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्र अग्रवाल ने अध्यक्ष प्रशांत वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, सचिव कृष्ण कुमार अग्रवाल, उप सचिव प्रथम नवनीत गोयल, उप सचिव द्वितीय वैभव जिंदल, कोषाध्यक्ष अश्वनी सैनी, ऑडिटर महेश चंद्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी स्वतंत्र नवीन समेत समस्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई।

शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी अधिवक्तागण परिवार सहित सम्मिलित हुए। इस दौरान पिछली कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, सचिव विकास वर्मा, एवं कोषाध्यक्ष मुकेश सक्सेना को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन विवेक जैन, विपिन अग्रवाल और विकास वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
