काशीपुर
दिनांक 21- 2- 2026 को काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली काशीपुर में उसकी नाबालिक पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष जो दिनांक 20-2-26 को बिना बताए घर से कहीं चली जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी इस सूचना पर कोतवाली काशीपुर में मुकदमा एफआईआर नं0- 60/2026 धारा 140(3)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया । नाबालिक लड़की की बारामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की की सुरागरसी – पतारसी करते हुए नाबालिक लड़की को अभियुक्त शिवनाथ व्यापारी उर्फ भोले पुत्र दिलीप व्यापारी निवासी ग्राम चंदिया जारा थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के साथ 24 घंटे के भीतर हरिद्वार से सकुशल बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 137(2)/87 बीएनएस व धारा 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
शिवनाथ व्यापारी उर्फ भोले पुत्र स्व0 दिलीप व्यापारी निवासी ग्राम चंदिया जरा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत उम्र 21 वर्ष लगभग
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम
1-उपनिरीक्षक श्री कंचन पडलिया
2-अपर उप निरीक्षक श्री अजीत सिंह
3-कानि0 वीरेंद्र सिंह बिष्ट
4-महिला कानि0 नेहा मेहता


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
