एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में कोतवाली जसपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन हुआ शुरू
एसएसपी अजय गणपति महोदय के नेतृत्व में कोतवाली जसपुर पुलिस ने आपराधिक तत्वों और संदिग्धों के विरुद्ध ‘Operation Crack Down’ अभियान के तहत लगातार मोर्चा खोला हुआ है। अभियान का मुख्य लक्ष्य जनपद को पूरी तरह बाहरी अपराधियों से सुरक्षित बनाना है।
अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22/02/2026 को कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा जसपुर में खेड़ा रोड पर किरायेदार/नौकर तथा रेडी फेरी वालो के सत्यापन कर अभियान चलाया गया ! सत्यापन ना होने पर बाहरी व्यक्तियों को पहचान सुनिश्चित करने हेतु पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया बाद पूछताछ उपरोक्त व्यक्तियों तथा मकान/दुकान मालिको को सख्त हिदायत देकर थाने से रवाना किया गया! सत्यापन ना कराने पर 03 मकान मालिको का 83 पुलिस एक्ट अंतर्गत 10-10 हज़ार रुपये का चालान तथा सत्यापन ना होने पर 15 बाहरी व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत नगद 250-250 रुपये के चालान किए गए !
वहीं जसपुर कोतवाली ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि,अपने अपने किरायेदारों और बाहरी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
सजग रहें, सुरक्षित रहें और पुलिस का सहयोग करें! 🙏


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
