
काशीपुर। द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस चेतना भवन में नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं जसपुर विधायक आदेश चौहान आदि जनों का कांग्रेस जनों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मंच पर मुख्य रूप से मौजूद कांग्रेस जनों में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जसपुर विधायक आदेश चौहान, प्रकाश सिंह जोशी लोकसभा नैनीताल कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्योति रोहिल्ला, मनोज जोशी एडवोकेट आदि रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष | हिमांशु बाबा द्वारा की गई । नेता प्रतिपक्ष – यशपाल आर्य ने कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है पंडित सत्येंद्र सिंह गुड़िया के द्वारा किए गए विकास एवं पंडित श्री एनडी तिवारी द्वारा किए गए संपूर्ण विकास के दम पर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि देश में
नफरत का बीज होने वाले को जनता जवाब लोकसभा चुनाव में देगी उनका काम है देश को तोड़ना और कांग्रेस का काम है देश को एकजुट होकर विकास करना । इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटो से विजई बनाएं एवं प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कांग्रेस को मजबूत करें आज देश में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है ऐसी टैक्टर को हटाने के लिए जनता को जागरुक होकर कांग्रेस को मतदान बढ़ चढ़कर करना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में ज्योति रोहिल्ला महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष, सुशील मेहरोत्रा, उमेश जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंन्द्र सरस्वती, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, अल्का पाल, नरेंद्र सिंह बाबा, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, गौरव चौधरी, शफीक अहमद अंसारी, विकल्प गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, राहुल रमनदीप कंबोज, रवि ढींगरा, शोभित गुड़िया, माजिद अली, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, संदीप चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह, विनोद कुमार शर्मा, गीता चौहान आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
