उत्तराखंड अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला देहरादून स्थित ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान हुआ। इस दौरान हमले में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट ही गई। जिसमें उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले की वजह अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्यों की मांगें बताई जा रही हैं, जो अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। इस दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।
इस दौरान भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद थे, जो अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
