एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार
जसपुर कोतवाली पुलिस ने चरस तस्करी में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र को नगीना देहात से गिरफ्तार किया। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति द्वारा नशा तस्करी में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में-मुकदमा एफआईआर न- 511/25 धारा- 29 सहपठित धारा-8/20/60 NDPS ACT में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र को मुखबिर की सूचना पर नगीना देहात जनपद बिजनौर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
दरअसल बीती 02/12/2025 को जसपुर पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान चांस रिकवरी में पतरामपुर फ्लाइओवर के पास लिंक रोड से अभियुक्त अंग्रेज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी चम्पतपुर चकला थाना बडापुर जनपद बिजनौर को 01 किलो 251 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर अंग्रेज सिंह को जेल भेजा गया था। अंग्रेज सिंह ने स्वीकार किया था कि उससे बरामद चरस उसके साथी धर्मेन्द्र सिंह ने उसे जसपुर में बेचने के लिए दी थी। विवेचक एसआई गोविंद सिंह मेहता द्वारा साक्ष्य के आधार पर धर्मेंद्र को विवेचना में वांछित कर लगातार प्रयासरत रहते हुए आज दिनांक 20/02/2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई !
गिरफ्तार अभियुक्त
धर्मेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी हाजी मोहम्मदपुर कोटकादर थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर उम्र 54 वर्ष
पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक- श्री राजेंद्र सिंह डांगी
वoउoनिo जावेद मलिक
एसआई – गोविंद सिंह मेहता
हेoकाo – शैलेंद्र सिंह
कo -विक्रम सिंह


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
