देहरादून
प्रोपर्टी साजिश और फिर हत्याकांड,अपने ही बेटे की मौत की सुपारी,देहरादून के सनसनीखेज खुलासे में 05 गिरफ्तार
करोड़ों की जमीन बन रही थी रास्ते का रोड़ा,मा ने साथियों के साथ मिलकर रचा था हत्या का षडयंत्र,जांच में चौंकाने वाले खुलासे
पकड़े गए शूटर ने पुलिस के सामने किया जुर्म का इकबाल,12 लाख में मौत का किया था सौदा। देहरादून में प्रॉपर्टी विवाद में हुए हत्याकांड का देहरादून पुलिस ने किया खुलासा, मां सहित 05 लोग मामले में हुए गिरफ्तार। दरअसल 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट के पास व्यापारी अर्जुन शर्मा को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। आनन फानन में उसे गंभीर हालत में दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की मां बीना शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया…सीसीटीवी फुटेज और नाकेबंदी के आधार पर पुलिस ने शूटरों की पहचान कर घेराबंदी शुरू कर दी…चेकिंग के दौरान रायपुर और डोईवाला क्षेत्र में दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की…जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया…मौके से 315 बोर के दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई…पूछताछ में दोनों सगे भाइयों ने 12 लाख की सुपारी लेकर हत्या करना कबूल किया।
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून



संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
