फर्जी VIP स्टाइल दिखाना पड़ा महंगा
स्कॉर्पियो सीज होकर पहुंची सीधे थाने
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया ,
लाल-नीली बत्ती की फर्जी चमक ब्लैक शीशे और हूटर की धौंस दिखाते “नवाब” की खुमारी उस वक्त उतर गई, जब हरिद्वार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्कॉर्पियो को एमवी एक्ट में सीज कर दिया ,
देहरादून नंबर की स्कार्पियो गाड़ी हूटर ओर लाल नीली बत्ती का प्रयोग करते हुए तेज गति से जा रही थी हरिद्वार पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर जांच शुरू की तो पता चला कि कोई पुलिस का अधिकारी नहीं ,एक युवा पुलिस का स्टीकर लगा हूटर बजा कर गाड़ी चला रहा है , पुलिस के रोकने पर युवा माफी मांगने का बहुत प्रयास करता रहा पर उसकी एक ना चली ,
हरिद्वार पुलिस ने प्रभावी धाराओं में कार्यवाही कर अन्य आमजन जो नियमों का दुरुपयोग करते है उनको भी संदेश दे दिया

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
