


तीनधारा क्षेत्र में अभी अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीनधारा सैनिक होटल के समीप एक पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना सुबह DCR के माध्यम से प्राप्त होते ही SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचने पर रेस्क्यू टीम ने पाया कि वाहन नदी में पूरी तरह समा चुका है और पानी की सतह पर दिखाई नहीं दे रहा है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
