उत्तराखंड सरकार ने कामकाजी महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने कल उत्तराखंड में कामकाजी महिलाओं को कामकाज से छुट्टी दे दी है।
जी हां, कल करवाचौथ का त्यौहार है और महिलायें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। चूंकि इस व्रत में महिलायें पूरा दिन भूखी रहती हैं इसलिए कामकाजी महिलाओं को अब तक भूखा रहकर पूरा दिन काम करने से दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसलिए धामी सरकार ने कल 10 अक्टूबर को करवाचौथ के अवसर पर सभी कामकाजी महिलाओं के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं, इसमें पुरुषों (जिनके लिए व्रत रखा जाता है) को कोई छूट नहीं दी गई है, उन्हें आम दिनों की तरह काम पर जाना ही पड़ेगा।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
