हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी शहर में गैंग के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद हल्द्वानी शहर व आसपास क्षेत्र व क्षेत्रोंस्थित निजी कोचिंग और परीक्षाएं चलाने वालों पर नजर रखी गई। एसपी सिटी हरबंस सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा 3 अगस्त को हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में स्थित होटल जनकपुरी के कमरा न. 103 से 9 आरोपियों को नकल के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि यह सभी एक-दूसरे को लम्बे समय से जानते हैं। गर्मी में होने वाले एग्जाम उन्हें प्लान बनाना कि कम्प्यूटर लाइब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों को 4-4 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाइब्रेरी में उन्हें कम्प्यूटर व लैपटॉप अपनी के आईडी वाले सेट करते हैं परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर करवाकर उन्हें सॉल्व कराकर वॉट्सएप वीडियो कॉल के जरिए सॉल्व्ड डॉक्यूमेंट एप्प के माध्यम से नकल कराकर उन लड़कों को पास कराते और पैसे आपस में बाट लेते।

इसी योजना के अनुसार आरोपी पर्वतीय क्षेत्र के सुनील ने दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाइब्रेरी दीपक कनोउजिया निवासी देहरादून से लीज पर ली थी जिसका एग्रीमेंट उन्होंने देहरादून से कराया था। आरोपियों द्वारा 6 अगस्त से आयोजित होने वाली एसएससी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को नकल कराकर सेवा लाभाने की योजना बनायी जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील गुप्ता, रविकांत कुमार, सुमनाकांत भट्ट उर्फ सुमन, अभिषेक गुप्ता, विशाल गिरि, आफताब खान, अरुण कुमार, शिव सिंह, जसरवीर सिंह शामिल हैं। वहीं पुलिस टीम में कृष्ण कुमार यादव, मनोज जोशी, संजीव राठौर, भूप सिंह बिष्ट, मनीष जोशी, हरीश जोशी, अजय मण्डल, अशोक टम्टा, इमरान, विपिन चौहान, अरुण जोशी, हेम पाण्डे, सुरेन्द्र मौर्य, विजय राणा, चन्दन राणा, हरीश आर्या, अर्जुन राणा, सुशील राणा, मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
