
काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी क्षेत्र में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक को सील किया। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल से इस क्लीनिक को संचालित किया जा रहा था । मौके पर मौजूद डॉक्टर अमरजीत साहनी ने बताया कि उक्त क्लिनिक की अनेक शिकायत आ रही थी, डॉक्टर साहनी ने बताया कि उक्त क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा पथरी की दवा दी जा रही थी ,और बिना ऑपरेशन के पथरी निकालने की गारंटी ली जा रही थी जो कि गलत है और क्लिनिक संचालक के पास कोई पंजीकरण नहीं है वर्तमान मे क्लिनिक को सील किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी ।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
