आज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस मौके पर हरिद्वार में आज सुबह तड़के से ही गंगा स्नान करने वालो की भीङ उमङ पड़ी है ,आज दूर दूर से गंगा स्नान कर पुण्य की लालसा और मोक्ष की कामना लिए हुए श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आये हुए है । कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है।,कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है और इसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है ।
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पढ़ने वाले दिवाली इसको देव दीपावली के रूप में हम लोग मनाते हैं इस दिन इस धरती के ऊपर जितनी भी पवित्र नदिया है उनमें विशेष कुंभ क्षेत्र है देवता भी मानव के रूप में आकर स्नान करते हैं इस दिन स्नान का बहुत अधिक महत्व है और इसके अतिरिक्त दीपदान का बहुत महत्व है, आज के दिन जो व्यक्ति कुम्भ आदि क्षेत्रों में पवित्र नदियों में हरिद्वार प्रयागराज आदि स्थानों पर स्नान करके दीपदान करता है वह देवताओं के सायूज हो जाता है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
