काशीपुर
भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने खटीमा मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पावर प्लांट गेस्ट हाऊस में जाकर दीपावली,गोवर्धन,भैयादूज पर्व की शुभकामनाएं देते हुऐ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा सीमा चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा,प्रदेश सहसंयोजक सोशल मीडिया व पार्षद गंधार अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा सहित मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काशीपुर आने का निमंत्रण भी दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही काशीपुर के दौरे पर आयेंगे।





संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
