

एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देशों पर चलाए जा रहे, कड़े वाहन चेकिंग अभियान के तहत कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल जोशी ने नागनाथ मंदिर के पास कड़ा वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग आठ वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की। साथ ही कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल जोशी ने लोगों से अपील भी करी कि, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें व वाहन से संबंधित जरूरी कागज़ात भी अपने पास ज़रूर रखें।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
