ऋषिकेश
वीकेंड पर मौज मस्ती करने ऋषिकेश पहुंचे दिल्ली ओखला निवासी दो पर्यटक गंगा मे शिवपूरी के पास नहाते समय डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह सुबह आकाश और संदीप शिवपुरी के पास गंगा में स्नान करने पहुंच गए, यंहा आकाश ज़ब गंगा में बहने लगा तो उसे बचाने के प्रयास में संदीप भी गंगा में दूर तक बहता चला गया, जिसके बाद दोनों मित्र गंगा में ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम गंगा में सर्च अभियान चला रही है, वंही पुलिस मौके पर मौजूद अन्य मित्रो से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पांच सदस्यों का दल दिल्ली से बीती शाम शिवपुरी क्षेत्र में पहुंचा था, जिसमे दो गंगा में डूब गए हैं।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
