काशीपुर में आज शाम महाराणा प्रताप चौक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आरक्षण खत्म करके बयान पर भारतीय जनता पाटी के ओ बी सी मोर्चे के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। जिसमे बताया गया कि चुनाव से पहले भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाते थे अब विदेश में जाकर काग्रेस द्वारा आरक्षण खत्म करने का बयान दे रहे हैं। जिसकी भाजपा घोर निन्दा करती हैं। साथ ही काग्रेस के वक्तव्य से पूरे भारत के अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों को आक्रोश है। अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खत्म नही किया जा सकता है इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री खिलेन्द्र चौधरी, पी सी यू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा,उषा चौधरी, राजेंद्र सैनी एडवोकेट जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, रवि पाल, रजत सिद्धु, विपिन अरोड़ा, मनोज प्रजापति,अशोक कुमार सैनी, दिवेश सैनी , आकाश कंबोज, नितिन गोले, जाकिर हुसैन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
