उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट आज दोपहर चैती मोड़ स्थित शिवाय रिसॉर्ट पहुंचे। जहां भाजपा संगठन के पदाधिकारीयो ने फूल मालाओं के साथ महेंद्र भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बुके देकर स्वागत किया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि, आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें सभी को ज्यादा से ज्यादा भाजपा के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।



संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
