
उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी का देहरादून स्थानान्तरण होने के उपरांत आज काशीपुर आगमन पर आज समाजसेवी शक्ति प्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर भाव भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ मंजू नाथ टीसी नें कहा कि यह एक यादगार कार्यकाल था उन्होंने इस दौरान सहयोग देने के लिये सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रमोद अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, सिद्दांत गोयल, विकास अरोरा, कपिल अग्रवाल, मुदित टण्डन आदि मौजूद रहे। इस दौरान काशीपुर प्रेस के सदस्यों नें भी उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
