काशीपुर के धनौरी पट्टी प्रतापपुर के निवासी आवसीय कालोनी में मोबाइल टावर लगने से परेशान हो गए है। उन्हें मोबाइल टावर की वजह से भविष्य में रेडियेशन का खतरा सताने लगा है। मोबाइल टॉवर लगने का विरोध करने आज धनौरी पट्टी प्रतापपुर के निवासी कॉंग्रेस नेता संदीप सहगल व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में पहुँच गए। इस दौरान सभी नें एसडीएम अभय प्रताप सिंह से टॉवर निर्माण को रोके जाने की मांग की। उधर एसडीएम अभय सिंह नें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
