ऊधम सिंह नगर जिले के एसएलओ के बैंक खाते से फर्जी चैक के माध्यम से लगभग 13 करोड़ रुपए निकाल लिए।यह मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और देर रात तक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बैंक में इस गड़बड़ी को जांच करते रहे। सोमवार को एसएलओ कार्यालय में एन एच 74 के मुआवजे को लेकर एनएचएआई और एस एल ओ समीक्षा कर रहे थे कि इसी दौरान बैंक खाते में करोड़ों रुपए का अंतर दिखाई दिया जिसके बाद एस एल ओ, एनएच और पुलिस महकमें के अधिकारी नैनीताल रोड स्थित इंडसइंड बैंक में पहुंच गए। एनएच के खाते में मिलान के दौरान 13 करोड़ 51 लाख रूपये गायब मिले।जांच में यह भी तथ्य सामने आया कि जिन तीन चैको के माध्यम से यह धनराशि निकाली गई है वो फर्जी चेक थे जबकि ओरिजनल चेक एस एल ओ कार्यालय में मौजूद है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के एसएल ओ खाते से भी फर्जी चेक द्वारा 4 करोड़ 41 लाख रुपए निकाले गए है। इतना ही नहीं जिन खातों में लेन-देन हुआ है उन खातों में 6 करोड़ रुपए जमा थे। प्रशासन ने इन सभी खातों को फ्रीज कर दिया। देर रात तक पुलिस बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी खंगालती रही।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
