हरिद्वार कनखल
बम बम भोले, जय भोलेनाथ ,जय शिवशंकर जैसे नारों से हरिद्वार का हर शिवालय गूँज रहा है, मगर शिव शंकर की ससुराल दक्षेश्वर महादेव का नजारा ही देखने वाला है भगवान शंकर की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्री पर देर रात्रि से ही भक्तो का सैलाव उमड़ने लगा था और यहाँ पर लम्बी लम्बी कतारे लग गयी थी, भोले का हर भक्त सबसे पहले भोले का जलाभिषेक कर भोले को खुश करने का प्रयास करने में लगा था और अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा था, बड़े बुजुर्ग ,महिला ,बच्चे सभी शंकर को मनाने और राजी कर अपनी मनोकामनाए पूरी करने के लिए यहाँ पर पहुचे हुए है, यह मान्यता है कि सावन के माह शिव अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्ष प्रजापति में ही रहते है और इस दौरान जो भी यहाँ पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाए पूरी होती है । यही हाल हरिद्वार के हर महादेव मंदिर का है वहा पर भी शिवभक्तों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है।शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
