आज दिनाँक 28 जुलाई 2024 को काशीपुर के सबसे व्यस्ततम तिराहे टांडा तिराहे पर, सीपीयू काशीपुर, यातायात पुलिस काशीपुर तथा आरटीओ टीम द्वारा सामूहिक रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें परिवहन उप निरीक्षक संजय कुमार द्वारा बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेन्स एवं सवारी गाड़ी में माल ढोने वाले लोगों का चालान किया गया .
और अन्य वाहन चालकों को सक्त हिदायत दे कर छोड़ दिया गया .
लोक चर्चा टीम से बातचीत के दौरान परिवहन उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की उनके द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाया जाता है और नियम ना मानने वालों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की जाती है .

इस दौरान परिवहन उपनिरीक्षक संजय कुमार, सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह ,यातायात उप निरीक्षक यशवंत पाल, एएसआई जसवंत सिंह, सीपीयू कांस्टेबल मनीष कुमार, सुरेंद्र रावत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
