Rishikesh breaking..
श्रीनगर डैम से छोड़ा गया पानी,ऋषिकेश गंगा का जलस्तर बढ़ा
ऋषिकेश गंगा का जलस्तर बीते देर रात से लगातार बढ़ने लगा है। जिससे गंगा घाटी के घाट जल मग्न हो गए हैं, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पहाड़ों मे हो रही लगातार बरसात और श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश मे गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर और अधिक बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। वंही पुलिस और SDRF की टीम लगातार गंगा घाटों पर मुनादी कर रही है। अपील की जा रही है कि गंगा किनारे रहने वाले लोग और बाहर से आने वाले पर्यटक फिलहाल गंगा से दूरी बनाये रखें।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
