हल्द्वानी कोतवाली सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उत्कर्ष कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व ट्रैफिक वालंटियर को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉक्टर योगेंद्र रावत द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान काशीपुर के कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल जोशी सहित यातायात कार्यालय में तैनात ट्रैफिक वालंटियर के रूप में चित्राँश सक्सैना एवम तथा डिजिटल वालंटियर के रूप मे अभिषेक को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी नैनीताल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।



संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
