पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक नदियां उफान पर है। वहीं पहाड़ों पर अब भूस्खलन होने की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा टनल के पास भूस्खलन के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीं चमोली ज़िला पुलिस ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करी है। आप भी वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे पहाड़ का मलबा भर भराकर कर नीचे खाई में गिर गया।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
