
काशीपुर के भाजपा नेता दीपक बाली ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर काशीपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम की दुर्दशा , नगर निगम में नए बनें 20 वार्ड्स में सड़कों की दयनीय स्थिति, गौशाला हेतु आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य ना होने से हो रही परेशानियों जैसी ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए उक्त सभी के निराकरण हेतु एक पत्र सौंप कर इस निम्मित शीघ्र कार्यवाही का निवेदन किया । जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त सभी के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही भाजपा नेता दीपक बाली ने बताया कि,जल्द ही काशीपुर की जनता को प्रदेश के मुखिया द्वारा एक बार फिर से विकास कार्यों रूपी सौगात प्राप्त होने जा रही है ।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
