केदारनाथ धाम के पीछे हिमालय में एवलांच की घटना कैमरे में कैद,आज रविवार सुबह का बताया जा रहा वायरल वीडियो। जानकारी के मुताबिक आज सुबह केदारनाथ मंदिर के पीछे हिमालय की चोटियों में एवलांच की घटना दिखाई दी। घटना में बर्फ का गुब्बार खिसकते हुए दिखा जिसे स्थानीय लोगों व यात्रियों ने कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि एवलांच की घटना से धाम सहित यात्रा में कोई हरकत नहीं। स्थिति फिलहाल ठीक है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
