काशीपुर। रक्तकोष में कक्षों का तापमान नियंत्रित रखने के लिए लगाए गए एसी बंद हैं। ऐसे में खून के खराब होने की आशंका बढ़ सकती है।
लडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तकोष बना हुआ है। ब्लड बैंक का तापमान नियंत्रित करने के लिए विभिन्न कक्षों में सात एसी लगाए हैं। इनमें से ब्लड स्टोरेज कक्ष में लगा एक एसी, कंपोनेट प्रिपरेशन एरिया कक्ष में लगे दो एसी और डोनर रिफ्रेसमेंट-रिकवरी कक्ष में लगा एक एसी बंद है। भीषण गर्मी में एसी बंद होने पर कक्ष के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर का तापमान बढ़ सकता है। इससे रक्त के खराब होने की आशंका बढ़ सकती है। साथ ही कर्मचारियों और आने-वाले लोगों को गर्मी सता रही है।
प्रभारी, रक्तकोष राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. मनु पांडेय ने बताया कि रक्त को सुरक्षित रखने के लिए रेफ्रिजरेटर का तापमान 2-4 डिग्री के बीच होना चाहिए। रक्त की 35 दिन तक की वैधता रहती है। पुराने एसी बदलवाने के लिए सीएमएस को पत्र लिख गया है। खराब एसी की मरम्मत के लिए तकनीशियन को बुलाया गया है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
