
पिपलिया स्थित कैलाश रिवर बैंड मिनरल एलएलपी के रायल्टी चेक पोस्ट पर वाहनों को लेकर पथराव और फायरिंग हो गई। घटना हेल्पर सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो राइफल, एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार रात साढ़े बारह बजे सुल्तानपुर पट्टी के गांव पिपलिया स्थित कैलाश रिवर बैंड मिनरल एलएलपी के चेक पोस्ट पर खनन वाहनों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग और पथराव से अफरातफरी मच गई। घटना में सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी मोहित और यूपी के गांव घोसीपुर रामपुर निवासी फरमान अली घायल हो गए। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाजपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रातभर पुलिस बल तैनात रहा। पथराव से मौके पर खड़ी चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट कक्ष से दो राइफल और एक खोखा भी बरामद किए हैं।
कंपनी मैनेजर विनय कुमार आहलूवालिया और सुल्तानपुर पटटी निवासी माजिद तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी को सौंपी गई है। पुलिस ने मौके से माइनिंग कंपनी चेक पोस्ट से लाइसेंसी दो राइफल, एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है। – अन्नराम आर्य, सीओ बाजपुर

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
