उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में नमाज पढ़ रहे नमाजी के साथ मंदिर संचालक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरा मामला पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटरिया मंदिर कैंपस के पास की जमीन का है, जहां पर काम करने के लिए पहुंचे शख्स ने जब नमाज का वक्त हुआ तो नमाज पढ़ने लगा” तभी मंदिर संचालक अरविंद शर्मा ने उसके साथ मारपीट की जिसकी वीडियो खुद बनाकर मीडिया को दी और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच कर रहा है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
