
जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज के रनसाली रेंज में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब गस्त कर रही वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। आपको बता दे कि, वन दरोगा नंद किशोर पांडे वन आरक्षी शक्ति सिंह और वन बीट अधिकारी भूपेंद्र कुमार के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। जब गस्त करती टीम कैलाश नदी किनारे पर पहुँची तो आरक्षित वन क्षेत्र से तीन ट्रेक्टर ट्राली में अवैध खनन सामग्री भरी जा रही थी और जब वन दरोगा ने माफियाओं से कागज दिखाने को कहा तो टीम को कागज नही दिखाए गए टीम उप खनिज से भरे ट्रेक्टर ट्रालियों को अपने साथ ले जाने लगी तो गांव साधुनगर निवासी राजकुमार एवं उसके पुत्र राज सहित तीन अज्ञात लोगों ने वन विभाग की टीम से गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी और वन दरोगा को ट्रेक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। जिस घटना का वन विभाग की टीम द्वारा वीडियो बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वंही वन दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाप बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
