उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय रुद्रपुर दौरे पर रहे। जहां उनसे जसपुर के पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने रुद्रपुर में मुलाकात करते हुए जसपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल ने सीएम धामी को जसपुर आने का निमंत्रण भी दिया। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर सिंघल ने बताया कि, उन्होंने सीएम धामी को जसपुर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं सीएम धामी ने उनको आश्वासन दिया कि, जल्द ही क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
