हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिव भक्तों का काशीपुर आना शुरू हो गया है। चारों तरफ केवल हर-हर महादेव,जय शिव शंकर की गूंज हो रही है। वहीं शिव भक्तों के द्वारा भोलो की सेवा की जा रही है और जगह जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि, कल महाशिवरात्रि का पर्व है ऐसे शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हुए उनकी आराधना करते हैं। वहीं कांवर मेले को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था भी चाक चौबंद है। चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं ताकि शिव भक्तों को कोई दिक्कत ना हो।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
