

एंकर
काशीपुर कुंडेश्वरी के ढकिया नंबर 1 ग्राम शिवनगर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बीती देर रात ग्राम शिवनगर में एक व्यक्ति की डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक का नाम जयपाल सिंह बताया जा रहा है। वहीं इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र भर में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर ग्राम वासियों का आक्रोश फूट पड़ा। दुर्घटना से आक्रोशित होकर ग्राम वासियों ने एक डंपर में आग लगा दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। और आग पर काबू पा लिया गया है।वहीं परिजनों व स्थानीय निवासियों द्वारा दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौके पर है और व्यवस्था को काबू में करने का प्रयास कर रहा है।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
