एंकर
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आज सुबह वन विभाग की टीम को एक सफलता हाथ लगी। जहां द्रोणा सागर स्थित गोवीशाण टीले के पास वन विभाग के पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। दरअसल बीते कई दिनों से गोवीशाण टीले के पास गुलदार का आतंक बना हुआ था। जिसके चलते आस पास रह रहे लोगों के मन में भय का माहौल बना हुआ था। वहीं गुलदार के पकड़ने जाने से लोगों सहित वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। साथ ही गुलदार को वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ दिया।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
