*हरिद्वार के प्रसिद्ध खैरा रेस्टोरेंट एंड ढाबा में परिवार सहित पहुंचे आईसीसी के अध्यक्ष जय अमित भाई शाह, जायके की जमकर तारीफ*
हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड आए हुए है इस दौरान जहां उन्होंने हरिद्वार में विश्व विख्यात हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन किया तो वहीं बीते रोज ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ गंगा आरती में शिरकत की और परमार्थ की आध्यात्मिक, पर्यावरणीय यात्रा का अनुभव प्राप्त किया। उत्तराखंड आगमन पर हरिद्वार के श्यामपुर स्थित प्रसिद्ध खैरा रेस्टोरेंट के स्वामी करमजीत सिंह खैरा के निवेदन पर आईसीसी अध्यक्ष जय अमित भाई शाह अपनी धर्मपत्नी ऋषिता पटेल, माता सोनल अमित शाह के साथ दोपहर भोज के लिए खैरा रेस्टोरेंट एंड ढाबा पर पहुंचे इस दौरान खैरा परिवार ने उनकाअभिनन्दन किया। श्री शाह व उनके परिवार ने दोपहर भोज में परोसे गए विभिन्न जायकों का आनंद लिया और स्वाद की तारीफ की। यहां बता दें कि हरिद्वार के श्यामपुर स्थित खैरा रेस्टोरेंट एंड ढाबा अपने लाजवाब जायकों की वजह से पूरे प्रदेश भर में प्रसिद्ध है। श्री शाह ने इस दौरान खैरा परिवार के साथ काफी समय भी बिताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन केंथुला के साथ ही करम जीत सिंह खेरा, सुबोत मुमगई, महेंद्र सिंह राणा, बलराज सिंह, जरनैल सिंह मौजूद रहे।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
