भर्ती में शामिल नहीं हो पाए युवाओं को एक और अवसर
रुद्रपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक परीक्षा में अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के एक और अवसर मिलेगा। सात मार्च को वे पुलिस लाइन में भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जो अभ्यर्थी अपरिहार्य कारणों जैसे बीमारी, कैजुअल्टी या शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि में कोई अन्य परीक्षा होने के कारण अनुपस्थित हुए है या दक्षता परीक्षा के दौरान चोटिल हुए हैं, उन्हें सात मार्च को एक और अवसर दिया जाएगा।
अभ्यर्थी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मेडिकल/फिटनेस प्रमाणपत्र, अनुपस्थित होने का वैध कारण और लिखित में प्रमाणपत्र लेकर भर्ती केंद्र पुलिस लाइन में सुबह सात से नौ बजे तक उपस्थित होंगे।
यदि कोई अभ्यर्थी नियत तिथि को उपस्थित नहीं होता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक नाप-जोख मानक / दक्षता परीक्षा में सम्मिलित करने का अधिकार चयन समिति का होगा।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
