














काशीपुर
भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने अम्बा बिहार कॉलोनी एवं वार्ड नबर 8 में स्थित प्रिरी क्लास प्ले नर्सरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पा सिंह ने सुधा शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम करते हुए अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। साथ ही स्कूल द्वारा बच्चों को सम्मानित किया। वहीं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा ने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
