एसएसपी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार यातायात पुलिस काशीपुर द्वारा कोहरे के बचाव के लिए रोड पर लगाए गए रोड डेलीगेटर कोहरे के मौसम में वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा, आपको बता दे कोहरे के मौसम में अत्यधिक दुर्घटनाएं होती हैं इसके लिए यातायात पुलिस काशीपुर ने पूर्व में इंतजाम कर दिए हैं और काशीपुर के सभी मुख्य मार्गों पर रोड डेलीगेटर एवं ब्लिंकिंग सोलर लाइट लगा दी है , बातचीत के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक काशीपुर ने बताया एसएसपी उधम सिंह नगर महोदय का आदेश प्राप्त हुआ था जिस संबंध में तत्काल प्रभाव से अनुपालन करते हुए काशीपुर के सभी मुख्य मार्ग एवं चौराहे पर रोड डेलीगेटर एवं सोलर ब्लिंकिंग लाइट लगा दी गई है एवं अन्य कुछ स्थानों पर भी डेलीगेटर लगाने की कार्रवाई सुचारू है जिससे कोहरे में चलने वाले वाहन स्वामियों को निजात मिल सके ।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
