आज काशीपुर यातायात पुलिस टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र में जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए जिससे यातायात अच्छे से सुचारू रहे ओर जाम की स्थिति ना रहे।
आपको बता दे शहर में ई रिक्शा चालक और अन्य वाहन चालक इधर-उधर वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे काशीपुर में जाम की स्थिति बनी रहती है जाम की स्थिति को मध्य नजर रखते हुए यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक के नेतृत्व में संपूर्ण काशीपुर में विभिन्न स्थानों पर नो पार्किंग बोर्ड लगाए गए,
बातचीत के दौरान यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने बताया की नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा और साथ ही काशीपुर में यातायात नियम न मानने वालों के
विरुद्ध चलने कार्रवाई की जाएगी,
यातायात प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया एसएससी उधम सिंह नगर का आदेश प्राप्त हुआ है जिस क्रम में काशीपुर के विभिन्न यातायात दबाव वाले क्षेत्र को चिन्हित कर नो पार्किंग बोर्ड लगाए गए हैं और अन्य स्थानों पर सोलर ब्लिंकिंग लाइट भी लगाई गई है जिससे यातायात संपूर्ण रूप से चलता रहे और यातायात किसी भी दशा में बाधित न हो,
यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक ने संपूर्ण काशीपुर वीडियो से अपील भी की है यातायात नियमों का पालन करें और चालानी कार्रवाई से बचें l

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
