आपको बता दे एसएससी उधम सिंह नगर यातायात के प्रति अधिक जागरूक दिखाई दे रहे हैं,
कभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर तो कभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश और अब एक सोलर ब्लिंकिंग लाइट लगाने का नया आदेश सामने आया जिस क्रम में आदेशानुसार काशीपुर में भी लगायी गई सोलर ब्लिंकिंग लाइट आपको बता दे कोहरे के समय में होने वाली दुर्घटनाओं के मध्य नजर एसएसपी उधम सिंह नगर के आदेश अनुसार काशीपुर में यातायात निरीक्षक जितेंद्र पाठक के नेतृत्व में काशीपुर के ब्लैक स्पॉट पॉइंट पर एवं अन्य मार्गों पर सोलर ब्लिंकिंग लाइट लगाई गई जिससे मौसम के बदलाव को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी , आने वाले माह में कोहरे का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो जाती है और सड़क दुर्घटनाएं अधिक होने की संभावना रहती है जिसको देखते हुए काशीपुर के विभिन्न मार्गों पर सोलर ब्लिंकिंग लाइट लगायी गयी जिससे कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों को सांकेतिक रूप से दिशा निर्देश मिलता रहेगा, और संकेत दिखने की वजह से दुर्घटनाओं में अंकुश लगेगा l
काशीपुर के इन स्थानों पर लगाई गई सोलर ब्लिंकिंग लाइट :-
[ ] डिजाइन सेंटर
[ ] महेशपुरा पुलिया मोड
[ ] टांडा तिराहा
[ ] राधेश्याम बिल्डिंग मोड
[ ] रामनगर रोड
[ ] सरकारी अस्पताल के सामने
[ ] केला मोड

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
