सावधान:- नशे में गाड़ी चलाने वाले सावधान, शराब पीकर गाड़ी चलाते चार पकड़े
काशीपुर में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 50 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें चार लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए।…
ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए हैं। जिले की यातायात पुलिस ने इस आदेश का पालन करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अगर कोई ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा है और उसके खून में अल्कोहल की मात्रा 30 एमजी प्रति 100 एमएल से ज्यादा है या उसने इतनी मात्रा में ड्रग्स लिया है कि उसका वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सकता, तो उसे नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोपी माना जाता है। पहली बार यह जुर्म करने पर आरोपी को 6 महीने तक की जेल या दो हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है।
इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जहां 50 से भी ज्यादा वाहनों की चेकिंग की गई।
जहां चार लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया। सोमवार की देर शाम स्टेडियम तिराहे पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस व सीपीयू यूनिट द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया।
जहां पर संयुक्त टीम ने 50 से भी अधिक वाहन चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग की गई। जिसमें चार लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
टीम में एआरटीओ जितेंद्र चंद्र, सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह, टीएसआई यशवंत पाल, सौरभ कोठारी, सोनू कटारिया, सुनील भदोला आदि शामिल रहे।

संपादक- लोकचर्चा
पता – काशीपुर, उत्तराखंड
संपर्क – 8077589450
